भारत, कुल वन क्षेत्र के मामले में विश्व स्तर पर 9वें स्थान पर पहुंचा

naveen

Moderator

1 भारत, कुल वन क्षेत्र के मामले में विश्व स्तर पर 9वें स्थान पर पहुंचा​


cu-20251023093916.jpg



भारत ने वैश्विक पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (FAO) द्वारा बाली में जारी ग्लोबल फॉरेस्ट रिसोर्सेज असेसमेंट (FRA) 2025 के अनुसार, भारत कुल वन क्षेत्र के मामले में विश्व में 9वें स्थान पर पहुंच गया है। साथ ही, वार्षिक वन क्षेत्र वृद्धि में देश ने अपना तीसरा स्थान कायम रखा है। यह उपलब्धि पिछले आकलन (10वां स्थान) से एक पायदान ऊपर है। एफएओ की ओर से बाली में वैश्विक वन संसाधन आकलन (जीएफआरए) 2025 का शुभारंभ किया गया है।

2 कोल इंडिया लिमिटेड ने आईआईटी मद्रास के साथ सतत ऊर्जा केन्द्र की स्थापना के लिए किया समझौता​


cu-20251023094125.jpg


कोल इंडिया लिमिटेड – सीआईएल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान – आईआईटी मद्रास के साथ सतत ऊर्जा केंद्र की स्थापना के लिए समझौता किया है। कोयला मंत्रालय ने कहा है कि यह केंद्र सतत ऊर्जा में अत्याधुनिक अनुसंधान और विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसका लक्ष्य कम कार्बन वाली प्रौद्योगिकियों का विकास करना, कोयला खदानों का पुन: उपयोग करना और देश के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन का समर्थन करने के लिए नवीन समाधान तैयार करना है। सीआईएल के अध्यक्ष पी. एम. प्रसाद ने कहा कि यह साझेदारी कोल इंडिया के पारंपरिक ऊर्जा प्रदाता से देश के स्वच्छ ऊर्जा भविष्य में प्रमुख कंपनी बनने के परिवर्तन को दर्शाती है। आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि ने भी देश के निम्न-कार्बन परिवर्तन में उद्योग-अकादमिक सहयोग को महत्‍वपूर्ण बताया।

3 रक्षामंत्री ने ‘सिविल मिलिट्री फ्यूजन एज़ ए मेट्रिक ऑफ़ नेशनल पावर एंड कॉम्प्रिहेंसिव सिक्योरिटी’ पुस्तक का विमोचन किया




cu-20251023094215.jpg


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला द्वारा लिखित पुस्तक ‘सिविल मिलिट्री फ्यूजन एज़ ए मेट्रिक ऑफ़ नेशनल पावर एंड कॉम्प्रिहेंसिव सिक्योरिटी’ का विमोचन किया। इस समारोह में रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान और थल सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी भी शामिल हुए। इस अवसर पर अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने पुस्तक के लेखक को बधाई देते हुए कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला ने सेना में प्राप्त अपने अनुभवों को संग्रहित कर एक उल्लेखनीय काम किया है।

4 भारत के नेतृत्व वाले कोडेक्स पैनल ने इन उत्पादों के लिए मानकों को अंतिम रूप दिया​


cu-20251023100519.jpg





अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मसालों के व्यापार और गुणवत्ता मानकों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित करते हुए, कोडेक्स समिति ऑन स्पाइसेज़ एंड क्यूलिनरी हर्ब्स (CCSCH) के 8वें सत्र में तीन और मसालों — वनीला (Vanilla), बड़ी इलायची (Large Cardamom) और धनिया (Coriander) — के लिए अंतरराष्ट्रीय कोडेक्स मानक (Codex Standards) को अंतिम रूप दिया गया है। इस उपलब्धि के साथ, 2013 में समिति की स्थापना के बाद से अब तक कुल 19 मसालों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक विकसित किए जा चुके हैं। भारत न केवल CCSCH के सचिवालय (Secretariat) की मेजबानी करता है, बल्कि Codex Alimentarius Commission (CAC) के प्रोटोकॉल के अनुरूप वैज्ञानिक और सर्वसम्मति-आधारित मानक विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। Codex Standards ऐसे अंतरराष्ट्रीय खाद्य मानक हैं जिन्हें उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा और देशों के बीच निष्पक्ष व्यापार सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया जाता है। ये मानक Codex Alimentarius Commission (CAC) द्वारा विकसित किए जाते हैं,जो संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की संयुक्त पहल है। इसकी स्थापना 1963 में हुई थी और इसका मुख्यालय रोम (इटली) में स्थित है।

5 ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित​


cu-20251023101525.jpg



भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को बुधवार को भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में नीरज को यह सम्मान चिन्ह औपचारिक रूप से प्रदान किया। बता दें कि नीरज चोपड़ा को वर्ष 2016 में भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट में शामिल किया गया था। हरियाणा के पानीपत जिले के खांदरा गांव में 24 दिसंबर 1997 को जन्मे नीरज ने अपने प्रदर्शन से न केवल भारत को, बल्कि भारतीय सेना को भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने 2020 के टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए ट्रैक एंड फील्ड में भारत का पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने 2024 के पेरिस ओलंपिक में रजत पदक और 2023 की वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा, नीरज ने एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स और डायमंड लीग में भी कई स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने हाल ही में 90.23 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो (2025) कर भारतीय एथलेटिक्स इतिहास में नया मील का पत्थर स्थापित किया।

6 6G की छलांग लगाएगा भारत, ब्रिटेन के साथ कनेक्टिविटी और इनोवेशन सेंटर शुरू करने के लिए मिलाया हाथ​


cu-20251023095411.jpg





भारत 6G की छलांग लगाने की पूरी तैयारी कर चुका है। इस मामले में भारत ने ब्रिटेन के साथ मिलकर नया कनेक्टिविटी और इनोवेशन सेंटर शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है। यूके इन इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “यूके और भारत ने एक नया कनेक्टिविटी और इनोवेशन सेंटर शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है, जो 6जी के भविष्य के निर्माण की दिशा में एक बड़ी छलांग है।” भारत और ब्रिटेन के बीच यह समझौता दूरसंचार की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए दोनों देशों ने यह डील की है। हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भारत का दौरा किया था। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री 125 लोगों के डेलीगेशन के साथ मुंबई पहुंचे थे। मुंबई में भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार को लेकर अलग-अलग बैठकें हुईं। इस दौरान टेक्नोलॉजी और इनोवेशन सेक्टर में चार प्रमुख समझौते हुए हैं, जिनमें भारत-यूके कनेक्टिविटी और इनोवेशन सेंटर की स्थापना, एआई के लिए भारत-यूके के ज्वाइंट सेंटर की स्थापना, यूके-भारत क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी के फेज-टू की शुरुआत और आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में एक नया सैटेलाइट कैंपस स्थापित करना शामिल है। इसके साथ ही, ग्रीन टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन की मजबूती के लिए क्रिटिकल मिनरल्स इंडस्ट्री गिल्ड की स्थापना के लिए भी समझौता हुआ है। शिक्षा क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति हुई, जिनमें लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी का बेंगलुरु में कैंपस खोलने के लिए ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ का हस्तांतरण और ‘यूनिवर्सिटी ऑफ सरी’ का गुजरात की जीआईएफटी सिटी में कैंपस खोलने के लिए मंजूरी शामिल है। ट्रेड और इन्वेस्टमेंट के क्षेत्र में तीन समझौते हुए, जिनमें पुनर्गठित भारत-यूके सीईओ फोरम की उद्घाटन बैठक, भारत-यूके संयुक्त आर्थिक व्यापार समिति (जेईटीसीओ) का पुनर्गठन, जो सीईटीए के कार्यान्वयन में सहायता करेगा और दोनों देशों में आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा। क्लाइमेट टेक्नोलॉजी स्टार्टअप फंड में एक ज्वाइंट इन्वेस्टमेंट, जो जलवायु प्रौद्योगिकी और एआई जैसे क्षेत्रों में इनोवेटिव एंटरप्रेन्योर्स को समर्थन देने के लिए ब्रिटेन सरकार और भारतीय स्टेट बैंक के बीच समझौता ज्ञापन के तहत एक रणनीतिक पहल है। इसके अलावा, क्लाइमेट, हेल्थ और रिसर्च सेक्टर में भी तीन महत्वपूर्ण पहलें हुईं, जिनमें बायो-मेडिकल रिसर्च करियर प्रोग्राम के फेज-थर्ड का शुभारंभ और ऑफशोर विंड टास्कफोर्स की स्थापना शामिल है। इसके अलावा, भारत के आईसीएमआर और ब्रिटेन के एनआईएचआर के बीच हेल्थ रिसर्च पर ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ पर हस्ताक्षर शामिल हैं।

7 भारत ने एआई निवेश में 20 अरब डॉलर का आंकड़ा पार किया




cu-20251023100552.jpg


भारत ने वर्ष 2025 तक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) के क्षेत्र में कुल और नई निवेश प्रतिबद्धताओं में 20 अरब डॉलर (20 बिलियन डॉलर) का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे वह वैश्विक AI दौड़ में एक उभरते हुए अग्रणी देश के रूप में स्थापित हो गया है। इस उपलब्धि में सरकार और निजी क्षेत्र दोनों के निवेश शामिल हैं, जो भारत की तकनीक-आधारित डिजिटल अर्थव्यवस्था की दिशा में तेज़ी से बढ़ते कदमों को दर्शाता है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के नवीनतम अनुमानों के अनुसार, यह वृद्धि बुनियादी ढांचे के विकास, स्टार्टअप्स की वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के चलते अपेक्षाओं से अधिक रही है। स्टैनफोर्ड AI इंडेक्स रिपोर्ट 2025 के अनुसार, 2013 से 2024 के बीच भारत के निजी क्षेत्र में AI निवेश 11.1 अरब डॉलर तक पहुंचा। सरकारी योगदान जोड़ने पर यह आंकड़ा 2024 के अंत तक 12.3 अरब डॉलर था। 2025 में MeitY के ताज़ा अनुमानों के मुताबिक, सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों से मिला-जुला निवेश 20 अरब डॉलर को पार कर गया है — जो देश के AI इकोसिस्टम में घरेलू और विदेशी निवेश की तेज़ी को दर्शाता है।

8 दुनिया भर में गुजराती समुदाय अपना नया साल ‘बेस्तु वर्ष’ मना रहा​


cu-20251023093219.jpg


अक्टूबर 22 को पूरी दुनिया में गुजराती समुदाय ने नववर्ष मनाया। गुजरात में “बेस्‍तु वर्ष” नाम से मनाया जाने वाला नववर्ष हिंदु कैलेंडर विक्रम संवत के कार्तिक मास के पहले दिन मनाया जाता है।

9 भारत ने काबुल मिशन को पूर्ण दूतावास का दर्जा दिया​


cu-20251023101025.jpg


भारत ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अपने तकनीकी मिशन (Technical Mission) को औपचारिक रूप से पूर्ण भारतीय दूतावास (Embassy of India) में उन्नत कर दिया है। यह निर्णय तालिबान के 2021 में सत्ता में लौटने के बाद भारत की पहली औपचारिक राजनयिक विस्तार पहल है। इस घोषणा से ठीक पहले अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी (Amir Khan Muttaqi) ने भारत की यात्रा की थी — जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संवाद और विकास सहयोग के नए चरण की शुरुआत का संकेत मिलता है।

10 पेरू ने लीमा में 30 दिन के आपातकाल की घोषणा की

cu-20251023101054.jpg


अपराध की बढ़ती घटनाओं और जन असंतोष के चलते पेरू के राष्ट्रपति जोसे जेरी (José Jeri) ने देश की राजधानी लीमा (Lima) और कयाओ (Callao) प्रांत में 30 दिनों का आपातकाल (State of Emergency) घोषित किया है। यह आदेश आधी रात के बाद से प्रभावी हो गया, जिसके तहत अब पेरू की सशस्त्र सेनाएँ (Peruvian Armed Forces) पुलिस की मदद से कानून और व्यवस्था बनाए रखने में तैनात रहेंगी। यह निर्णय देशभर में सार्वजनिक सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति और हालिया हिंसक प्रदर्शनों के बाद लिया गया है, जिनमें एक व्यक्ति की मौत और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।

11अभिनव बिंद्रा को 2026 शीतकालीन ओलंपिक का मशालवाहक चुना गया​


cu-20251023095615.jpg


ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा को अगले वर्ष होने वाले शीतकालीन ओलंपिक 2026 के लिए मशालवाहक (Torch-bearer) के रूप में चुना गया है। यह खेल आयोजन 6 से 22 फरवरी, 2026 तक मिलान और कोर्टिना डी’अमपेत्जो (इटली) में आयोजित किया जाएगा। बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। यह चौथा अवसर होगा जब इटली शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी करेगा। इस बार के संस्करण में 16 विधाओं में कुल 116 पदक स्पर्धाएं होंगी, जो बीजिंग 2022 की तुलना में 7 इवेंट और 1 नई विधा अधिक हैं।
 
Top
AdBlock Detected

We get it, advertisements are annoying!

Sure, ad-blocking software does a great job at blocking ads, but it also blocks useful features of our website. For the best site experience please disable your AdBlocker.

I've Disabled AdBlock