पीएम मोदी ने आसियान की अध्यक्षता मिलने पर मलेशिया के प्रधानमंत्री को दी बधाई

naveen

Moderator

1 पीएम मोदी ने आसियान की अध्यक्षता मिलने पर मलेशिया के प्रधानमंत्री को दी बधाई​


cu-20251024092634.jpg


पीएम मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण बातचीत की। पीएम मोदी ने परस्पर बातचीत के दौरान मलेशिया द्वारा आसियान की अध्यक्षता ग्रहण करने पर प्रधानमंत्री श्री इब्राहिम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने मलेशिया के नेतृत्व में आगामी आसियान-संबंधी शिखर सम्मेलनों के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होने की अपनी रुचि भी व्यक्त की और आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

2 न्यायमूर्ति प्रतिभा सिंह को डब्ल्यूआईपीओ सलाहकार बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया​





cu-20251024100840.jpg


दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह को विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) के सलाहकार बोर्ड ऑफ जजेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, कार्यकाल 2025–2027 के लिए। यह पहली बार है कि कोई भारतीय—और वास्तव में एशियाई—इस प्रतिष्ठित वैश्विक भूमिका में चुना गया है, जो भारत की बौद्धिक संपदा (IP) कानून और नीति में बढ़ती नेतृत्व क्षमता की महत्वपूर्ण पहचान है। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है, जिसका मुख्यालय जिनेवा में है। यह दुनिया भर में बौद्धिक संपदा अधिकारों की सुरक्षा और संवर्द्धन करता है। इसका सलाहकार बोर्ड ऑफ जजेस न्यायिक क्षेत्र के विशेषज्ञों और जजों से मिलकर बना है, जो WIPO को यह मार्गदर्शन देता है कि उसकी नीतियाँ विभिन्न न्यायिक प्रणालियों के मानकों के अनुरूप हों। अध्यक्ष के रूप में, न्यायमूर्ति सिंह इस प्रभावशाली बोर्ड का नेतृत्व करेंगी, विशेष रूप से ऐसे समय में जब बौद्धिक संपदा नवाचार, डिजिटल शासन और आर्थिक विकास के केंद्र में है।

3 जापान-भारत समुद्री अभ्यास-जेआईएमईएक्स –2025​





cu-20251024095506.jpg


भारतीय नौसेना का स्वदेश निर्मित शिवालिक श्रेणी का गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट पोत आईएनएस सह्याद्रि ने 16 से 18 अक्टूबर 2025 तक जापान-भारत समुद्री अभ्यास-जेएआईएमईएक्स-25 में भाग लिया और हार्बर चरण में 21 अक्टूबर 2025 को जापान के योकोसुका बंदरगाह पर ठहराव किया। योकोसुका पहुंचने से पहले, आईएनएस सह्याद्रि और जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स जेएमएसडीएफ के जहाज असाही, ओमी और पनडुब्बी जिनरयू ने जापान-भारत समुद्री अभ्यास-25 के समुद्री चरण में भाग लिया। इस चरण में उन्नत पनडुब्बी रोधी युद्ध और मिसाइल रक्षा अभ्यास, उड़ान संचालन और पुनःपूर्ति द्वारा अंतर-संचालन क्षमता बढ़ाना शामिल रहा। जेएएमईएक्स-25 वर्ष 2014 में भारत और जापान के बीच स्थापित ‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के तहत दोनों देशों की नौसेना के बीच सुदृढ़ और तेज़ी से बढ़ते संबंधों को रेखांकित करता है। यह साझेदारी हिंद-प्रशांत समुद्री क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण स्तंभ है।

4 मणिपुर का प्रमुख त्योहार निंगोल चाकोबा राज्य में मनाया गया​


cu-20251024090911.jpg



मणिपुर का प्रमुख त्योहार निंगोल चाकोबा राज्य में मनाया गया। अन्य पड़ोसी राज्यों और विभिन्‍न देशों में भी प्रवासी मणिपुरी लोगों ने बड़े उत्‍साह के साथ यह त्‍योहार मनाया। यह त्योहार विवाहित महिलाओं और उनके भाइयों के साथ-साथ उनके परिवारों के बीच प्रेम के बंधन को मज़बूत करने का प्रतीक है। यह त्योहार मैतेई चंद्र कैलेंडर के “हियांग्गेई” (Hiyangei) महीने के दूसरे दिन हर वर्ष मनाया जाता है। साल 2025 में निंगोल चाकौबा बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जब महिलाएँ पारंपरिक मणिपुरी परिधान पहनकर अपने मायके लौटती हैं, उपहार लेकर आती हैं, और स्नेहभरे मिलन तथा सामूहिक भोज में भाग लेती हैं।

5 चेन्नई वास्तविक समय बाढ़ पूर्वानुमान प्रणाली शुरू करने वाला पहला शहर बना​


cu-20251024100611.jpg


शहरी आपदा प्रबंधन को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए चेन्नई भारत का पहला शहर बन गया है जिसने पूरी तरह से रियल-टाइम फ्लड फोरकास्टिंग और स्पैटियल डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (RTFF & SDSS) को लागू किया है। अक्टूबर 2025 से संचालित यह प्रणाली चेन्नई की बाढ़ पूर्वानुमान, प्रबंधन और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को नई ऊँचाई पर ले गई है। यह पहल विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि चेन्नई अक्सर मॉनसून से होने वाली शहरी बाढ़ से प्रभावित रहता है। सटीक पूर्वानुमान जीवन बचाने, नुकसान कम करने और स्मार्ट शहरी योजना को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

6 नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के लिए लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता की घोषणा की




cu-20251024091255.jpg


नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन-एन.जी.एच.एम. के लिए लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता की घोषणा की। मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि विजेता को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एन.जी.एच.एम. द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि लोगो का डिज़ाइन मिशन के अनुरूप होना चाहिए, जिसका उद्देश्य देश को आत्मनिर्भर बनाना और हरित हाइड्रोजन के उत्पादन, उपयोग और निर्यात के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाना है और इस क्षेत्र के उभरते स्वरूप को प्रदर्शित करना है।

7 रक्षा अधिग्रहण परिषद ने सशस्त्र बलों की क्षमता बढ़ाने के लिए लगभग 79,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंज़ूरी दी




cu-20251024091325.jpg


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद ने सशस्त्र बलों की क्षमता बढ़ाने के लिए लगभग 79 हजार करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्‍वीकृति दे दी। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि सेना के लिए, नाग मिसाइल सिस्टम, ग्राउंड बेस्ड मोबाइल ई.एल.आई.एन.टी. सिस्टम और मैटेरियल हैंडलिंग क्रेन के साथ तीव्र गति से चलने वाहनों की खरीद के लिए अनुमति प्रदान की गई। मंत्रालय ने बताया कि नौसेना के लिए, लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक्स 30 मिलीमीटर नेवल सरफेस गन, एडवांस्ड लाइट वेट टॉरपीडो, इलेक्ट्रो ऑप्टिकल इंफ्रा-रेड सर्च एंड ट्रैक सिस्टम और 76 मिलीमीटर सुपर रैपिड गन माउंट के लिए स्मार्ट गोला-बारूद की खरीद के लिए स्‍वीकृति प्रदान की गई।

8 बिना चालक के गगनयान परीक्षण उड़ान मिशन जी-वन का 90 प्रतिशत कार्य पूरा: डॉ. वी नारायणन




cu-20251024091411.jpg


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉ. वी नारायणन ने कहा है कि बिना चालक के गगनयान परीक्षण उड़ान मिशन जी-वन का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और वे इसे दिसंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। व्योममित्र ह्यूमनॉइड दिसंबर में पृथ्वी की निचली कक्षा में चालक रहित गगनयान मिशन में जाएगा। गगनयान का अंतिम चालकयुक्त मिशन वर्ष 2027 के लिए निर्धारित है जिसमें तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्री बाहरी अंतरिक्ष की यात्रा करेंगे और वापस लाए जाएंगे। एन.आई.एस.ए.आर पृथ्वी अवलोकन उपग्रह के बारे में इसरो अध्यक्ष ने कहा कि पेलोड अगले 10 से 15 दिनों में संचालन योग्य हो जाएंगे। भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के संबंध में उन्होंने कहा कि इसरो 2035 तक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने पर कार्य कर रहा है और पहला बेस मॉड्यूल 2028 तक लॉन्च किया जाएगा। डॉ. नारायणन ने कहा कि सात उपग्रहों के समूह के साथ नैविक नेविगेशन सैटेलाइट 2027 तक तैयार हो जाएगा। मंगल लैंडर मिशन पर उन्होंने कहा कि इस मिशन का कॉन्फ़िगरेशन जारी है। अगली पीढ़ी के 75 से 80 हजार किलोग्राम वजन उठाने वाले रॉकेट मल्टी स्टेज लॉन्चरों के बारे में डॉ. नारायणन ने कहा कि इसरो उन प्रौद्योगिकियों पर काम कर रहा है जो मानव और गहन अंतरिक्ष मिशनों के लिए आवश्यक है।

9 1 नवंबर से लागू होंगे बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम 2025 के तहत नामांकन से जुड़े प्रावधान




cu-20251024092234.jpg


वित्त मंत्रालय द्वारा गुरुवार को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बैंकिंग सिस्टम में क्लेम सेटलमेंट में एकरूपता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत नामांकन से जुड़े प्रमुख प्रावधान 1 नवंबर से लागू होंगे। मंत्रालय के अनुसार, बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025 को 15 अप्रैल 2025 को अधिसूचित किया गया था। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 , बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 , भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम, 1955 और बैंकिंग कंपनी (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) अधिनियम, 1970 और 1980 में कुल 19 संशोधन शामिल हैं। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025 के प्रावधान उस तारीख से लागू होंगे, जिसे केंद्र सरकार आधिकारिक राजपत्र में नोटिफिकेशन द्वारा निर्धारित करेगी। इसके अलावा, अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के लिए अलग-अलग तारीखें निर्धारित की जा सकती हैं। केंद्र सरकार ने जानकारी दी है कि बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025 की धारा 10, 11, 12 और 13 में निहित प्रावधान 1 नवंबर 2025 से लागू होंगे । धारा 10, 11, 12 और 13 के माध्यम से 1 नवंबर 2025 से लागू किए जा रहे प्रावधान जमा खातों, बैंक में सेफ कस्टडी और सेफ्टी लॉकरों में रखे सामान के संबंध में नामांकन सुविधाओं से जुड़े हैं। मल्टीपल नॉमिनेशन की सुविधा के साथ बैंक ग्राहक अधिकतम चार व्यक्तियों को एक साथ या क्रमिक रूप से नामांकित कर सकते हैं, जिससे जमाकर्ताओं और उनके नामांकित व्यक्तियों के लिए क्लेम सेटलमेंट आसान हो जाता है। इसी के साथ प्रत्येक नामित व्यक्ति के लिए हिस्सेदारी या पात्रता का प्रतिशत तय किया जा सकता है, जिससे सभी नामित व्यक्तियों के बीच पारदर्शी वितरण संभव होगा।

10 SBI को न्यूयॉर्क बेस्ड ग्लोबल फाइनेंस से दो प्रतिष्ठित अवॉर्ड​


cu-20251024092534.jpg


देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने गुरुवार को कहा कि उसे न्यूयॉर्क बेस्ड ग्लोबल फाइनेंस से दो प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिले हैं, जिसमें वर्ल्ड बेस्ट कंज्यूमर बैंक 2025 और बेस्ट बैंक इन इंडिया 2025 शामिल हैं। बैंक की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हमारे अपने भारतीय स्टेट बैंक को ग्लोबल फाइनेंस, न्यूयॉर्क द्वारा 2025 के सर्वश्रेष्ठ बैंक अवॉर्ड समारोह में इसकी उत्कृष्ट सेवा और विश्वव्यापी ग्राहक विश्वास के लिए दो प्रतिष्ठित उपाधियों से सम्मानित किया गया है। विश्व बैंक और आईएमएफ की वार्षिक बैठक 2025 के दौरान आयोजित ग्लोबल फाइनेंस अवार्ड समारोह में न्यूयॉर्क स्थित ग्लोबल फाइनेंस द्वारा यह अवॉर्ड प्रदान किया गया।
 
Top
AdBlock Detected

We get it, advertisements are annoying!

Sure, ad-blocking software does a great job at blocking ads, but it also blocks useful features of our website. For the best site experience please disable your AdBlocker.

I've Disabled AdBlock