तिमोर-लेस्ते बना आसियान का 11वां सदस्य, 26 साल बाद संगठन का पहला विस्तार

naveen

Moderator

1 तिमोर-लेस्ते बना आसियान का 11वां सदस्य, 26 साल बाद संगठन का पहला विस्तार​


cu-20251027091525.jpg


दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) में रविवार को तिमोर-लेस्ते को 11वें सदस्य देश के रूप में शामिल किया गया। यह आसियान का 26 साल बाद पहला विस्तार है। इससे पहले 1999 में कंबोडिया को संगठन में शामिल किया गया था। बता दें कि तिमोर-लेस्ते ने वर्ष 2011 में सदस्यता के लिए आवेदन किया था। आसियान की 47वीं शिखर बैठक के दौरान कुआलालंपुर में टिमोर-लेस्ते के प्रधानमंत्री जनाना गुसमाओ ने अन्य 10 सदस्य देशों के नेताओं के साथ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए, जिससे इस द्वीपीय राष्ट्र की लंबे समय से प्रतीक्षित सदस्यता आधिकारिक हो गई। इसके बाद सभी नेताओं ने हाथ मिलाकर एकता का प्रदर्शन किया। इस मौके पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम जो वर्तमान में आसियान अध्यक्ष हैं, ने तिमोर-लेस्ते को बधाई दी। आसियान की 47वीं शिखर बैठक और इससे जुड़े सम्मेलनों की मेजबानी मलेशिया 26 से 28 अक्टूबर तक कुआलालंपुर कन्वेंशन सेंटर में ‘इंक्लूसिविटी एंड सस्टेनेबिलिटी’ (समावेशिता और स्थायित्व) थीम के तहत कर रहा है। इस दौरान आसियान के कई प्रमुख सम्मेलन होंगे, जिनमें आसियान प्लस वन समिट शामिल है, जिसमें सात साझेदार देश-ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, रूस और अमेरिका भाग ले रहे हैं। इसके अलावा ईस्ट एशिया समिट, आसियान-यूएन समिट और आसियान-न्यूजीलैंड कमेमोरेटिव समिट भी आयोजित होंगे, जो संवाद संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। मलेशिया 5वीं रीजनल कॉम्प्रेहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप (RCEP) समिट और तीसरी एशिया जीरो एमिशन कम्युनिटी (AZEC) लीडर्स मीटिंग की भी मेजबानी करेगा।

2 कुआलालंपुर शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन

cu-20251027093419.jpg


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कुआलालंपुर में आयोजित 22वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी भारत और आसियान देशों की सदी है। उन्होंने कहा कि दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन आसियान भारत की एक्ट ईस्ट नीति का प्रमुख स्तंभ है और दोनों क्षेत्रों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध बहुत गहरे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और उसके प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को 47वें आसियान शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए बधाई दी और फिलिपींस को भारत के लिए समन्वयक देश के रूप में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लेस्ते तिमोर को आसियान का 11वां सदस्य बनने पर स्वागत किया इसके अलावा थाईलैंड की रानी माता सिरिकिट के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 से अब तक सभी आसियान-भारत शिखर सम्मेलनों में भाग लिया है, 2022 को छोड़कर। जनवरी 2018 में नई दिल्ली में आयोजित 25वीं वर्षगांठ पर सभी 10 आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत के 69वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रहे थे। प्रधानमंत्री ने हाल ही में मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बातचीत की थी।

3 भारत पहली बार एशिया पैसिफिक एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ग्रुप की बैठक और वर्कशॉप की करेगा मेजबानी​


cu-20251027091702.jpg





पैसिफिक एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ग्रुप (एपीएसी-एआईजी) की बैठक और कार्यशाला की मेजबानी करने जा रहा है। यह चार दिवसीय आयोजन 28 से 31 अक्टूबर तक नई दिल्ली में होगा, जिसमें एशिया और प्रशांत क्षेत्र के करीब 90 विमान दुर्घटना जांचकर्ता भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की ओर से किया जा रहा है, जो नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू 28 अक्टूबर को इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। एपीएसी-एआईजी की यह वार्षिक बैठक एशिया पैसिफिक क्षेत्र के आईसीएओ सदस्य देशों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों की भागीदारी से होती है।



4 कंबोडिया और थाईलैंड के बीच शांति समझौता, राष्ट्रपति ट्रंप और अनवर इब्राहिम की मौजूदगी में खत्म हुआ सैन्य गतिरोध​


cu-20251027091811.jpg


दक्षिण पूर्व एशिया में वर्षों से चले आ रहे तनाव को खत्म करते हुए कंबोडिया और थाईलैंड ने रविवार को ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में हुआ, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मलेशियाई प्रधानमंत्री व आसियान (ASEAN) के अध्यक्ष अनवर इब्राहिम की मौजूदगी रही। दोनों नेताओं ने इस समझौते की मध्यस्थता में अहम भूमिका निभाई। इस समारोह में कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट और थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने “कंबोडिया-थाईलैंड शांति समझौते” पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए।

5 2025 के राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारों की घोषणा, प्रोफेसर जयंत विष्णु नार्लीकर को मरणोपरांत विज्ञान रत्न पुरस्कार​


cu-20251027094315.jpg


2025 के राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारों की घोषणा की गई है। प्रोफेसर जयंत विष्णु नार्लीकर को मरणोपरांत विज्ञान रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। विज्ञान श्री पुरस्कार के लिए आठ वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। विज्ञान युवा श्रेणी के अंतर्गत, विभिन्न विषयों से 14 युवा वैज्ञानिकों का चयन किया गया है, जबकि विज्ञान टीम पुरस्कार, कृषि विज्ञान में योगदान के लिए टीम अरोमा मिशन, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अंनुसंधान परिषद को दिया जा रहा है। ये पुरस्कार विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार में विशेष योगदान के लिए चार श्रेणियों – विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर और विज्ञान टीम – के अंतर्गत प्रदान किए जाते हैं।

6 उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन सेशेल्स के नए राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए​








cu-20251027100912.jpg


उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन सेशेल्स के नए राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। दो दिन की यात्रा पर सेशेल्स गए श्री राधाकृष्णन ने वहां मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से भी मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के साझा इतिहास और संस्कृति में निहित मज़बूत और स्थायी संबंधों पर विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने भारत-मॉरीशस द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करने के उपायों पर भी चर्चा की।

7 कैथरीन कोनोली आयरलैंड की 10वीं राष्ट्रपति चुनी गई​


cu-20251027093907.jpg









आयरलैंड में स्वतंत्र वामपंथी नेता सुश्री कैथरीन कोनोली देश की 10वीं राष्ट्रपति चुनी गई हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी हीथर हम्फ्रीज़ को पराजित किया। सुश्री कोनोली 2016 से गॉलवे वेस्ट से सांसद हैं और वे संसद की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। आधिकारिक परिणामों के अनुसार आयरलैंड में कैथरीन कोनोली को राष्ट्रपति पद के लिए काफी समर्थन मिला है।

8 रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु ऊर्जा चालित ‘बुरेवेस्टनिक’ क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण की घोषणा की​


cu-20251026094021.jpg


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने असीमित दूरी तक मार करने वाली एक अनोखी परमाणु ऊर्जा चालित ‘बुरेवेस्टनिक’ क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण की घोषणा की और सशस्त्र बलों को इसकी तैनाती के लिए बुनियादी ढाँचा तैयार करने का आदेश दिया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और अन्य सैन्य कमांडरों के साथ एक टेलीविज़न बैठक में, पुतिन ने बताया कि परमाणु बलों के हालिया अभ्यासों के दौरान, ‘बुरेवेस्टनिक’ क्रूज 15 घंटे तक हवा में रहा और सफल परीक्षणों के दौरान इसने 14 हजार किलोमीटर की दूरी तय की।

9 जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीण भारत की तस्वीर, 15.72 करोड़ घरों तक पहुंचा नल का पानी​








cu-20251027093125.jpg


देश में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की दिशा में जल जीवन मिशन ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। 22 अक्टूबर तक इस मिशन के तहत 15.72 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से जल की सुविधा मिल चुकी है, जो ग्रामीण भारत के 81 प्रतिशत से अधिक घरों को कवर करता है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2019 को इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी। उस समय केवल 3.23 करोड़ ग्रामीण घरों को नल से जल मिल रहा था, जबकि अब 12.48 करोड़ अतिरिक्त घर इस सुविधा से जुड़े हैं। 2.08 लाख करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता से चल रहे इस मिशन ने ग्रामीण बुनियादी ढांचे में सबसे तेज विस्तार का रिकॉर्ड बनाया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, इस मिशन से रोज लगभग 5.5 करोड़ घंटे की बचत होती है, जिसमें से 75 प्रतिशत समय महिलाओं का है। WHO का अनुमान है कि यदि हर व्यक्ति को सुरक्षित पेयजल मिले, तो हर साल करीब 4 लाख दस्त से होने वाली मौतें रोकी जा सकती हैं और 14 मिलियन “डिसेबिलिटी एडजस्टेड लाइफ इयर्स (DALYs)” बचाए जा सकते हैं। इससे स्वास्थ्य व्यय में लगभग 8.2 लाख करोड़ रुपए की बचत संभव है।

10 अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप : भारत की हंसिका लांबा और सारिका मलिक ने रजत पदक जीते​


cu-20251027093558.jpg


भारत की हंसिका लांबा और सारिका मलिक ने सर्बिया में आयोजित अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीते हैं। प्रतियोगिता में भारत ने महिला वर्ग में सात पदक जीते। हंसिका और सारिका के अलावा, निशु, नेहा शर्मा, पुलकित, सृष्टि और प्रिया मलिक ने भी कांस्य पदक अपने नाम किए।

11 शतरंज: यूरोपीय शतरंज क्लब कप प्रतियोगिता में डी. गुकेश और दिव्या देशमुख ने जीते स्वर्ण पदक​


cu-20251027093615.jpg


भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश और दिव्या देशमुख ने हाल ही में संपन्न यूरोपीय शतरंज क्लब कप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने सुपर शतरंज टीम और महिला विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख ने महिला प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप जीती। भारत के निहाल सरीन ने भी व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने में सफलता प्राप्त की
 
Top
AdBlock Detected

We get it, advertisements are annoying!

Sure, ad-blocking software does a great job at blocking ads, but it also blocks useful features of our website. For the best site experience please disable your AdBlocker.

I've Disabled AdBlock