डॉनाल्ड ट्रंप ने अमरीका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभाला

naveen

Moderator

1 डॉनाल्ड ट्रंप ने अमरीका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभाला​


cu-20250121100219.jpg


डॉनाल्ड ट्रंप ने अमरीका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने दूसरे कार्यकाल के लिए पद और गोपनीयता की शपथ ली। वॉशिंगटन डीसी के कैपिटॉल रोटुंडा में अमरीका के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्हें तोपों की सलामी दी गई। इस दौरान उपराष्‍ट्रपति पद के लिए जे डी वेन्स को न्यायमूर्ति ब्रेट केवनॉ (Brett Kavanaugh) ने शपथ दिलाई। 40 वर्ष के वेन्स अमरीका के 50वें और देश के इतिहास में तीसरे सबसे कम उम्र के उप राष्ट्रपति हैं। विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने डॉनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस कार्यक्रम में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ, अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नाय़िब बुकेले और ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जोस बोलसोनारो तथा पोलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री मातेउस मोराविस्की सहित कई विदेशी राजनेताओं ने भाग लिया। 78 वर्षीय ट्रंप अमरीका के राष्ट्रपति बनने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं। उन्होंने इस मामले में जो बाइडेन को पीछे छोड़ दिया है, जो अपने शपथ ग्रहण के समय उनसे केवल पांच महीने छोटे थे।

2 लोकसभा स्पीकर ने 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का उद्घाटन किया​


cu-20250121101915.jpg


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 20 जनवरी को बिहार के पटना में 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) का उद्घाटन किया। दो दिवसीय यह सम्मेलन भारत के 56 विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारियों को एकजुट करेगा। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पीठासीन अधिकारी और उपाध्यक्ष भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस सम्मेलन का विषय है- ‘संविधान की 75वीं वर्षगांठ: संसद और राज्य विधानसभाओं का संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने में योगदान।’ वहीं, 21 जनवरी, 2025 को सम्मेलन के समापन सत्र को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संबोधित करेंगे। इस अवसर पर बिरला संसदीय प्रक्रिया पर एक महत्वपूर्ण किताब ‘प्रैक्टिस एंड प्रोसिजर ऑफ पार्लियामेंट’ के 8वें संस्करण का विमोचन भी करेंगे।

3 तीसरा राष्ट्रीय खान मंत्रियों का सम्मेलन ओडिशा के कोणार्क में शुरू हुआ​


cu-20250121100319.jpg


दो दिवसीय तीसरा राष्ट्रीय खान मंत्रियों का सम्मेलन ओडिशा के कोणार्क में शुरू हुआ। केंद्रीय खान मंत्रालय और ओडिशा सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने किया। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी की अध्यक्षता में आयोजित यह सम्मेलन ‘विकसित भारत 2047’ के दृष्टिकोण के अनुरूप है और इसमें केंद्र और ओडिशा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ 11 से अधिक राज्यों के खनन मंत्री शामिल हुए।

4 CRPF के महानिदेशक बने ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह​


cu-20250121102315.jpg


असम के पुलिस महानिदेशक (DGP) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF का महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। ज्ञानेंद्र का कार्यकाल 30 नवंबर, 2027 तक या अगले आदेश तक रहेगा। वे असममेघालय कैडर के 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। 31 दिसंबर, 2024 को अनीश दयाल सिंह के रिटायर्ड होने के बाद से सीनियर IPS ऑफिसर वितुल कुमार CRPF का कार्यवाहक प्रभार संभाल रहे थे।

5 राहुल गांधी का व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट शुरू​


cu-20250121102441.jpg


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 19 जनवरी को गरीब और मेहनतकश वर्ग के लिए ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट‘ अभियान शुरू किया है। ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’ की वेबसाइट के अनुसार, ‘व्हाइट टी-शर्ट’ कांग्रेस पार्टी के पांच मुख्य सिद्धांतों का प्रतीक है: करुणा, एकता, अहिंसा, समानता और सभी के लिए प्रगति। ये मूल्य भारत की 8000 साल पुरानी सभ्यता की भावना को प्रतिध्वनित करते हैं, जो सद्भाव और विविधता पर आधारित है। सितंबर 2022 में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की टीशर्ट चर्चा में आई। उन्होंने बरबेरी कंपनी की सफेद रंग की टीशर्ट पहनी थी।

6 उत्तराखंड में मंत्रिमंडल ने समान नागरिक संहिता नियमावली को मंजूरी दी​


cu-20250121100616.jpg


उत्तराखंड में मंत्रिमंडल ने समान नागरिक संहिता- यूसीसी नियमावली को मंजूरी दे दी है, जिससे राज्य में इसके क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी का लागू होना देश के बाकी राज्‍यों के लिए प्रेरणा स्रोत होगा। समान नागरिक संहिता यह सुनिश्चित करने का प्रयास करती है कि सभी नागरिकों पर व्यक्तिगत संबंधों के मामलों में समान कानून लागू हो। इससे समानता और न्याय को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि यूसीसी के लागू होने से उत्तराखंड में नागरिकों के लिए समान कानून लागू होगा। यूसीसी कानून में सभी धर्म, जाति और वर्ग के लोगों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित किया गया है। गौरतलब है कि पिछले साल 6 फरवरी को उत्तराखंड में यूसीसी बिल (विधेयक) पहली बार विशेष विधानसभा सत्र में पेश किया गया था। वहीं, 7 फरवरी को इसे विधानसभा में भारी बहुमत से पास कर दिया गया था। इसके बाद 13 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस बिल पर हस्ताक्षर कर इसे कानून का दर्जा दिया था।

7 यूपी : सीएम योगी ने शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणि उद्यान गोरखपुर में हाथी बचाव केंद्र का किया उद्घाटन​


cu-20250121101023.jpg


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणि उद्यान में हाथी बचाव केंद्र का उद्घाटन किया। साथ ही तितली उद्यान का लोकार्पण और कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।

8 भारत अब वैश्विक स्तर पर सातवां सबसे बड़ा कॉफ़ी उत्पादक​


cu-20250121100514.jpg


भारत अब वैश्विक स्तर पर सातवां सबसे बड़ा कॉफ़ी उत्पादक है, जिसका निर्यात पिछले वित्तीय वर्ष में एक सौ 29 करोड डॉलर तक पहुंच गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह 2020-21 में 71 दशमलव नौ मिलियन डॉलर के निर्यात से लगभग दोगुना है। पहली छमाही में, भारत ने 93 हजार टन से अधिक कॉफ़ी का निर्यात किया, जिसमें इटली, बेल्जियम और रूस शीर्ष खरीदार थे। भारत मुख्य रूप से बिना भुने कॉफ़ी बीन्स का निर्यात करता है। भुनी हुई और इंस्टेंट कॉफ़ी जैसे मूल्यवर्धित उत्पादों की मांग बढ़ रही है, जिससे निर्यात में उछाल आया है। इस बीच, कर्नाटक कॉफ़ी उत्पादन में सबसे आगे है, जिसने 2022-23 में 2 लाख 48 हजार मीट्रिक टन का योगदान दिया, उसके बाद केरल और तमिलनाडु का स्थान है।

9 ऑक्सफैम की रिपोर्ट में भारत को लेकर दावा, ब्रिटेन के 10 प्रतिशत लोगों ने भारत से 33.8 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति लूटी​


cu-20250121101715.jpg


ब्रिटेन ने 1765 से 1900 के बीच उपनिवेशवाद के दौरान भारत से 64.82 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर निकाले, जिनमें से 33.8 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर सबसे अमीर 10 प्रतिशत के पास गए – यह राशि आज के समय में इतनी बड़ी है कि इससे लंदन की पूरी सतह को 50 पाउंड के नोटों से चार बार ढका जा सकता है। यह रिपोर्ट अधिकार समूह ऑक्सफैम इंटरनेशनल की नवीनतम प्रमुख वैश्विक असमानता रिपोर्ट का हिस्सा है, जो हर साल विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के पहले दिन जारी की जाती है। रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में आज सबसे अमीर लोगों की एक बड़ी संख्या अपने परिवार की संपत्ति का श्रेय गुलामी और उपनिवेशवाद को देती है, विशेष रूप से गुलामी समाप्त होने पर उनके मालिकों को दिए गए मुआवजे से उन्हें बड़ी आय हुई थी। “आधुनिक बहुराष्ट्रीय निगम उपनिवेशवाद की देन है। ऑक्सफैम की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईस्ट इंडिया कंपनी जैसी कंपनियों ने इसकी शुरुआत की थी, जो खुद ही कानून बन गई और कई औपनिवेशिक अपराधों के लिए जिम्मेदार थी।

10 ऋषभ पंत बने लखनऊ सुपर जाइंट्स के नए कप्तान​


cu-20250121101215.jpg


आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) ने ऋषभ पंत को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। टीम के मालिक संजीव गोयनका ने इस बात की घोषणा की। गौरतलब है कि पिछले साल जेद्दा में हुई आईपीएल मेगा नीलामी में पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उन्हें लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। पंत आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स की कप्तानी करने वाले चौथे खिलाड़ी होंगे। इससे पहले केएल राहुल, निकोलस पूरन और क्रुणाल पंड्या टीम का नेतृत्व कर चुके हैं।

11 टाटा मुंबई मैराथन का 20वां संस्करण आयोजित हुआ​


cu-20250121102208.jpg


टाटा मुंबई मैराथन का 20वां संस्करण, 20 जनवरी को आयोजित किया गया, जिसमें दुनियाभर के 65 हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। राधाकृष्णन ने दिव्यांगों के लिए ‘चैंपियंस विद डिसेबिलिटीज’ दौड़ और वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ को भी हरी झंडी दिखाई। इरीट्रिया के बरहेन टेस्फे ने पुरुषों की दौड़ जीती और केन्या की जॉयस चेपकेमोई टेली महिलाओं की एलीट दौड़ की विजेता रहीं। भारत की ओर से अनीश थापा पहले स्थान पर रहे, जबकि महिला रेस विजेता निरमाबेन ठाकोर रहीं। मुंबई मैराथन का 20वां संस्करण, सितंबर में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की क्वालीफायर दौड़ थी।
 
Top
AdBlock Detected

We get it, advertisements are annoying!

Sure, ad-blocking software does a great job at blocking ads, but it also blocks useful features of our website. For the best site experience please disable your AdBlocker.

I've Disabled AdBlock