UP Van Daroga Admit Card 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज 24 अप्रैल को वन दरोगा भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र रिलीज कर दिया है. वन दरोगा एडमिट कार्ड (UP Forest Guard Admit Card) यूपीएसएसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जारी हुआ है. यूपीएसएसएससी वन दरोगा की मुख्य परीक्षा में भाग लेने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हमने नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक दे दिया हैं.
उत्तर प्रदेश सबओर्डीनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन ने 30 अप्रैल को वन दरोगा मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया है. वन दरोगा मेंस एग्जाम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एकल पारी में होगा. इस परीक्षा में शामिल होने हेतु राज्य भर से पीईटी 2021 क्वालीफाई उम्मीदवारों ने 17 अक्टूबर 2022 से 9 नवंबर 2022 तक आवेदन किया था.
भर्ती परीक्षा के तहत राज्य के वन और वन्य जीव विभाग में रिक्त 701 वन दरोगा के पदों को भरा जाना स्वीकृत हैं. इसमें जनरल के लिए 288, इडब्ल्यूएस के लिए 70, ओबीसी के लिए 163, एससी के लिए 160 और एसटी के लिए 20 पद आरक्षित किए गए हैं. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 29,200 से 92,300 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा.
UP Van Daroga Vacancy 2022-23 Detail | |
Category | No. of Post |
General | 288 |
EWS | 70 |
OBC | 163 |
SC | 160 |
ST | 20 |
Total | 701 |
UP Van Daroga 2023 Physical Test Details
फिजिकल टेस्ट में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए दौड़ 25 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों के लिए 14 किलोमीटर रहेगी. इस रनिंग को महिला व पुरुष कैंडिडेट्स को 4 घंटे में पूरा करना होगा. वहीं महिलाओं की हाइट कम से कम 150 सेमी और पुरुष की हाइट न्यूनतम 163 सेमी होनी चाहिए. इसी प्रकार सीना बिना फुला पुरुष कैंडिडेट्स का न्यूनतम 84 सेंटीमीटर और महिलाओं का 79 सेंटीमीटर होना चाहिए, जबकि फुला हुआ सीना पुरुष अभ्यर्थियों का 89 सेमी और महिलाओं का 84 सेमी होना चाहिए.
UPSSSC Van Daroga Physical Test 2023 | | |
Event | Male | Female |
Running | 25 Km In 4 Hours | 14 Km in 4 Hours |
Height | 163 cm | 150 cm |
Chest | 84-89 cm | 79-84 cm |
UP Van Daroga Admit Card 2023 Kaise Download Kare (How To Download UP Van Daroga Admit Card 2023)
- UP Van Daroga Admit Card Download करने के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाएं.
- Home Page पर Download Admit Card पर प्रेस करें.
- अब Van Daroga पर क्लिक कर दें.
- अगले पेज में रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और कैप्चा कोड डालकर Download Admit Card का बटन दबाएं.
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा.
- Print पर प्रेस करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.
UP Van Daroga 2023 Important Dates
Important Dates | |
Application Start Date | 17-10-2022 |
Application Last Date | 09-11-2022 |
Correction Last Date | 13-11-2022 |
Exam Date | 30-04-2023 |
Admit Card Release Date | 24-04-2023 |
UP Van Daroga 2023 Important Links
Important Links | |
Official Website |
|
Official Notification |
|
Exam Date Notice |
|
Admit Card Download |
|
Telegram Channel |
|
The post
first appeared on
.