CG PET 2024 अधिसूचना – आवेदन पत्र जारी
CG PET 2024 आवेदन पत्र 4 मार्च 2024 से जारी कर दिए गये है । अधिक जानकारी के लिए यहाँ
CG PET 2024 परीक्षा तिथि जारी कर दी गयी है। यह परीक्षा 6 जून 2024 को आयोजित करायी जाएगी । अधिक जानकारी के लिए यहाँ
Get latest news & updates about CG PET 2024 via SMS and e-mail, by entering your details below:
Please wait...
CG PET परीक्षा तिथियाँ 2024
छात्र यहाँ CG PET 2024 की महत्वपूर्ण तिथियाँ ( ) देख सकते हैं |
कार्यक्रम | तिथियाँ |
ऑनलाइन आवेदन आरम्भ | 4 मार्च 2024 |
आवेदन तथा ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि | 7 अप्रिल 2024 |
आवेदन पत्र सुधार प्रक्रिया | 8 – 10 अप्रिल 2024 |
प्रवेश पत्र की उपलब्धता | मई 2024 |
परीक्षा तिथि | 6 जून 2024 |
उत्तर कुंजी जारी | जुलाई 2024 |
उत्तर कुंजी में आपत्ति | जुलाई 2024 |
परीक्षाफल घोषणा की तिथि | अगस्त 2024 |
अंतिम उत्तर कुंजी जारी | अगस्त 2024 |
काउंसलिंग की तिथि | अगस्त 2024 |
CG PET आवेदन पत्र 2024
छात्रों को सूचित किया जाता है की आवेदन करने से पूर्व सूचना विवरणिका को ध्यान पूर्वक पढ़ लें:
- आवेदक आवेदन पत्र ( ) ऑनलाइन माध्यम के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
- आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम द्वारा 4 मार्च 2024 से भरना आरम्भ हो गये है ।
- यह अनिवार्य है की छात्र ऑनलाइन आवेदन करते समय अपना आधार कार्ड/पैन कार्ड संख्या (PAN)/ड्राइविंग लाइसेंस संख्या आदि अवशय भरें|
- आवेदक को अपना रंगीन फ़ोटो (5 से.मी. चौडाई X 5 से.मी. लम्बाई) और हस्ताक्षर (JPEG) फॉर्मेट मे अपलोड करना होगा|
- एक बार आवेदन पत्र जमा होने के बाद, छात्रों को सुधार करने की सुविधा भी दी गयी है |
- छात्रों को सूचित किया जाता है की वे अपने आवेदन पत्र को संभाल कर रखें ।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य वर्ग के छात्रों को रु. 200/- का भुगतान करना होगा|
- आरक्षित श्रेणी के छात्रों को रु. 100/- का भुगतान करना होगा|
- अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क रु. 150/- होगा|
- छत्तीसगढ़ के मूल निवासी द्वारा कोई शुल्क नही लिया जाएगा।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने के लिए ICICI और SBI बैंक की सुविधा ले सकते हैं|
आवेदन करने के लिए पात्रता
छात्र आवेदन करने से पहले पात्रता ( ) को अवश्य जाँच कर लें| आवेदन करने के लिए पात्रता नीचे दी गयी है:
- राष्ट्रीयता: आवेदक भारतीय मूल का निवासी होना चहिये|
- अधिवास पात्रता: आवेदक के पास छत्तीसगढ़ राज्य का अधिवास (Domicile)सर्टिफिकेट होना आवश्यक है|
शैक्षिक योग्यता:
इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम मे प्रवेश के लिए पात्रता:
- शैक्षिक योग्यता: छात्रों को 12 परीक्षा को छत्तीसगढ़ बोर्ड या किसी अन्य बोर्ड से पास करनी होगी|
- विषय: छात्रों को 12 परीक्षा को भौतिकी, गणित के साथ-साथ जीव विज्ञान/रसायन विज्ञान/जेव प्रोद्योगिकी के साथ उत्तीर्ण करनी होगी|
- प्रतिशत मानदंड: परीक्षा मे शामिल होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 45% अंक (40% आरक्षित वर्गों के लिए) प्राप्त करना अनिवार्य है|
- जो छात्र अभी 10+2 या समकक्ष कक्षा मे पड़ रहे है,वे भी इस परीक्षा को दे सकते है|
कृषि इंजीनियरिंग मे प्रवेश के लिए पात्रता:
- आयु सीमा: प्रवेश के समय आवेदक की आयु 16 वर्ष (पूर्ण) होनी चाहिए |
- शैक्षिक योग्यता: छात्रों को 10+2 परीक्षा को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ उत्तीण करनी होगी|
- प्रतिशत मानदंड: छात्रों को न्यूनतम 50% अंक PCM और English के साथ उत्तीण करनी होगी (40% for SC/ST/OBC).
- जो छात्र अभी 2024 मे 12th या समक्ष परीक्षा मे पड़ रहे है वे भी इस परीक्षा मे भाग ले सकते है|
CG PET परीक्षा का प्रारूप
छात्र यहाँ परीक्षा का प्रारूप ( ) की पूरी जानकारी देख सकते है |
- पाली: यह परीक्षा दो पाली मे संपन्न की जाएगी| परीक्षा एक बार सुबह और दूसरी बार दोपहर मे करायी जाएगी|
- प्रश्नों की संख्या: परीक्षा मे 150 प्रश्न पूछे जायेंगे|
- प्रश्नों का प्रकार: प्रश्नपत्र मे बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे|
- अंकन योजना: एक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जायेगा|
- नकारात्मक अंकन:इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा|
विषय | प्रश्नों की संख्या | पूर्ण अंक |
भोतिक विज्ञान | 50 | 50 |
रसायन विज्ञान | 50 | 50 |
गणित | 50 | 50 |
पूर्णांक | 150 | 150 |
CG PET पाठ्यक्रम 2024
छत्तीसगढ़ पी.ई.टी का पाठ्यक्रम ( ) CPEB के द्वारा वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा | छात्र इस परीक्षा मे उत्तीण होने के लिए 12 कक्षा के पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से पढ़ ले| छात्र जिस पाठ्यक्रम मे प्रवेश लेने चाहता है उसके अनुसार वह पूछे जाने वाले विषयों की तैयारी कर सकता है| छात्रों को भौतिक, रसायन, गणित और अंग्रेजी के विषयों का अध्ययन करना होगा|
परीक्षा की तैयारी
- परीक्षा की तैयारी( ) की लिए NCERT की क़िताबो से पढ़ सकते है|
- सबसे पहले अपना पूर्ण पाठ्यकर्म जाँच ले और उस के अनुरूप पढ़ें|
- छात्रों को निर्देश दिया जाते है की वह परीक्षा की तैयारी करने से पूर्व परीक्षा का प्रारूप जाँच लें|
- एक सही समय सारणी को तैयार करे और उसके अनुसार अध्ययन करे|
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अध्यन अवशय करे|
CG PET प्रवेश पत्र 2024
छात्र प्रवेश पत्र को वेबसाइट के द्वारा डाउनलोड कर सकते है | छात्र छत्तीसगढ़ पी.ई.टी 2024 प्रवेश पत्र ( ) जून 2024 से प्राप्त कर सकेंगे ।परीक्षा केंद्र मे प्रवेश करने के लिए छात्रों को पहचान पत्र (Identity Card) दिखाना होगा| छात्र अपना प्रवेश पत्र अपनी पंजीकरण संख्या दर्ज करके उपलब्ध कर सकते है| छात्रों को सूचित किया जाता है की अपने प्रवेश पत्र को काउंसलिंग प्रक्रिया तक सुरक्षित रखें|
CG PET उत्तर कुंजी 2024
परीक्षा के कुछ दिनों बाद छात्रों को उत्तर कुंजी उपलब्ध कर दी गयी है। परीक्षा बोर्ड model answer key को वेबसाइट मे जारी कर दिया जाएगा | उत्तर कुंजी ( ) के माध्यम से आवेदक अपने उत्तरों का अनुमान लगा सकता है| उत्तर कुंजी जुलाई 2024 से प्रकाशित कर दी जाएगी ।
सीटों का आरक्षण (Seat Reservation)
वर्ग | आरक्षण (%) |
सामान्य वर्ग | 42% |
अनूसूचित जाति (SC) | 12% |
अनूसूचित जनजाति (ST) | 32% |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 14% |
CG PET परीक्षाफल 2024
छात्र सी.जी. पी.ई.टी. 2024 का परीक्षाफल ( ) ऑनलाइन माध्यम द्वारा वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे | छात्र अपने परीक्षाफल को आगे आने वाली आगामी प्रवेश प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें | छत्तीसगढ़ पी.ई.टी परीक्षाफल अगस्त 2024 मे जारी कर दिए जाएँगे । परीक्षाफल के आधार पर एक अलग मेरिट सूची तैयार की जाएगी |
Also Check:
CG PET काउंसलिंग 2024
सी.जी. पी.ई.टी. काउंसलिंग ( ) अगस्त 2024 मे आयोजित करायी जाएगी | काउंसलिंग के लिए छात्र वेबसाइट द्वारा जानकारी ले सकते है| काउंसलिंग केवल ऑनलाइन माध्यम से ही करायी जायेगी| किसी भी छात्र को अलग से काउंसलिंग कॉल लैटर नहीं भेजा जायेगा| छात्रों को दस्तावेजों का सत्यापन करवाने के लिए स्वयं उपस्थित होना पड़ेगा|
काउंसलिंग के लिए जरुरी दस्तावेज:
- सी.जी. पी.ई.टी. 2024 परीक्षा का प्रवेश-पत्र और परीक्षाफल |
- 10वीं एवं 12वीं परीक्षा की मार्कशीट एव पासिंग सर्टिफिकेट |
- मूल निवास प्रमाण पत्र |
- श्रेणी प्रमाण पत्र |
- PWD सर्टिफिकेट |
- पासपोर्ट आकार की फोटोग्राफ |
अगर छात्र छत्तीसगढ़ CG PET (सी.जी. पी.ई.टी.) 2024 सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना चाहतें है तो नीचे दिए गए बॉक्स मे अपना प्रश्न लिखें |
The post appeared first on .